Wednesday, June 26, 2019

चंकी पांडे की बेटी अनन्या उतरी बॉलीवुड में

चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे जल्द फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगी.
इस फ़िल्म के माध्यम से वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. अनन्या पांडेय के साथ करण जौहर की इस फ़िल्म से एक नया चेहरा भी आपको दिखेगा तारा सुतारिया का.
वो भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं.
'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' का दूसरा गाना 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां' रिलीज़ हो गया है. गाने में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया जबरदस्‍त डांस मूव्ज करते दिखाई दे रहे हैं.
मीडिया से बातचीत करते हुए अनन्या पांडेय ने बताया कि बचपन से ही वो, शाहरुख़ ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर एक्टिंग गेम्स, टीचर बनकर एक दूसरे के साथ खेलते थे.
अनन्या पांडेय यह भी कहती हैं, "मैं सुहाना से पहले शाहरुख़ के बड़े बेटे आर्यन की दोस्त थी
जब अनन्या से पूछा गया कि क्या कभी उनके पापा चंकी पांडेय ने उन्हें बॉलीवुड जाने से पहले कोई सलाह दी?
अनन्या कहती हैं, "मुझे पापा ने कभी कोई सलाह नहीं दी, मुझे कभी किसी काम के लिए मना नहीं किया. मैं खुद उनसे बस एक ही चीज़ सीखना चाहती हूं और वो ये कि मैं एक सरल इंसान रहूं."
टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडेय और तारा सुतारिया की ये फ़िल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है.
बता दें कि अनन्या पांडे के लिए एक्टिंग बिल्कुल नया है. जबकि तारा एक अच्छी सिंगर भी हैं, जिसका नज़ारा हमें 'कॉफ़ी विद करण' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान देखने को मिला था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब
ग्वालियर में संगीत के 'सेनिया बंगश' घराने की छठी पीढ़ी में जन्म लेने वाले अमजद अली ख़ान को संगीत विरासत में मिला.
महज़ 12 साल की उम्र में उन्होंने एकल सरोद-वादन का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया था. एक छोटे से बालक की सरोद पर अनूठी लयकारी सुन कर दिग्गज संगीतज्ञ दंग रह गए.
बीबीसी की इंदु पांडेय से ख़ास बातचीत में सरोद वादक अमजद अली ख़ान ने अपनी ज़िंदगी के बड़े ही दिलचस्प किस्से सुनाए.
अमजद अली ख़ान ने अपने पिता से ही सरोद वादन में परंपरागत तरीके से तकनीकी दक्षता हासिल की और अब एक बार फिर वो अपने दोनों बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में प्रोग्राम करेंगे.
अपने बीते वक़्त के बारे में याद करते हुए अमजद अली ख़ान ने बताया, '' जिन दिनों भारत के प्राइम मिनिस्टर पी. वी. नरसिम्हा राव थे, उन दिनों प्रिंसेज़ डायना और प्रिंस चार्ल्स आये थे. प्रधानमंत्री ने मुझे भी डिनर के लिए बुलाया. मुझे पता नहीं था कि बहुत ही ख़ास लोगो को बुलाया गया है, मैं एक पुराना बुज़ुर्गों वाला शॉल लेके निकल गया.
पहुँचने पर मुझे अंदाज़ा हुआ कि डिनर सिर्फ़ 20 लोगों के लिए था, डॉ मनमोहन सिंह उस वक़्त फाइनेंस मिनिस्टर थे. डिनर ओपन एरिया में था और काफी ठंड हो गयी थी. अचानक वहां बैठे लोग इधर उधर देखने लगे, मैंने पूछा कि क्या खोज रहे हैं सब? पता लगा कि डायना को ठंड लग रही थी, पहले तो मैं हिचकिचाया कि मैं अपना पुराना शॉल दूँ या नहीं? पर मुझसे उनकी तकलीफ नहीं देखी गयी तो मैंने अपना शॉल उन्हें पहना दिया. डायना ने मुझे थैंक यू कहा और पुरे वक़्त उन्होंने उसे ओढ़े रखा''.
लंदन में आयोजित होने वाले लाइव शो के बारे में अमजद अली ख़ान ने बताया कि रॉयल फेस्टिवल हॉल में परफॉर्म करना हर किसी का सपना होता है और वो बेहद खुशनसीब हैं.
पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)