भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते भले ही अभी ठंडे पड़े हों. लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने भारत की
रहने वाली शामिया आरज़ू से शादी कर के दोनों देशों को प्यार का एक संदेश
दिया है.
पिछले महीने शादी की घोषणा के बाद से ही लोग इस शादी का इंतज़ार कर रहे थे. पाकिस्तान के फ़ास्ट बॉलर हसन अली ने हरियाणा की रहने वाली शामिया आरज़ू से मंगलवार को दुबई में शादी की. दोनों की मुलाकात पिछले साल हुई थी. वो पेशे से एयरहोस्टेस हैं.
हसन अली भारतीय लड़की से शादी करने वाले चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. इनसे पहले ज़हीर अब्बास, मोहसिन ख़ान और शोएब मलिक भारतीय लड़कियों से शादी कर चुके हैं.
हसन अली ने शादी की पूर्वसंध्या पर ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "लास्ट नाइट ऐज़ बैचलर...".
एक भारतीय लड़की से शादी करने के लिए हसन अली को सोशल मीडिया पर ख़ूब बधाइयां मिल रही हैं. लोग जोड़े को आगे की ज़िंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
अब्दुल ने ट्वीट कर लिखा, "आपको शुभकामनाएं, आपका परिवार हँसी-खुशी से भरा हो."
हसन अली ने दुबई में अपनी मेंहदी की रस्म पूरी की जिसका वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पर अपने प्रशंसकों और दोस्तों के साथ साझा किया.
हसन और शामिया दोनों एक छोटा आयोजन चाहते थे इसलिए करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी हुई. शादी के बाद पाकिस्तान में रिसेप्शन होना है.
टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा ने भी हसन अली को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "हसन आपको बधाई. आप दोनों को ज़िंदगी भर प्यार और खुशियां मिलें. लेकिन इस बार आपकों हमें नैन्डोज़ (चिकन फ़ास्ट फूड कंपनी) के अलावा दूसरी जगह दावत देनी होगी."
दिल्ली विश्वविद्यालय में रातोंरात वीर सावरकर
द स्टेट्समन अख़बार लिखता है कि कश्मीर में हालात सामान्य करने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को श्रीनगर के लाल चौक में लगे बैरिकेड हटा दिए.इन्हें 15 दिन पहले उस समय लगाया गया था, जब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटा दिया था.
सरकार का दावा है कि मंगलवार शाम तक जम्मू कश्मीर के 22 में से 12 ज़िलों में हालात सामान्य थे.
, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की प्रतिमाएं स्थापित करने का मामला सामने आया है.
अमर उजाला के मुताबिक़, ये मूर्तियां डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह की ओर से स्थापित की गई हैं.इन्हें किसी दूसरे कार्यक्रम के बहाने टेंट में छिपाकर लाया गया और आर्ट्स फ़ैकल्टी के बार लगा दिया गया.
एनएसयूआई और आईसा ने इस क़दम का विरोध करते हुए एबीवीपी पर हमला बोला है.
अख़बार के मुताबिक़, डीयू प्रशासन ने डूसू अध्यक्ष को मूर्तियां हटाने के लिए कहा है और ऐसा न करने पर एफ़आईआर दर्ज करवाई जाएगी.
पाकिस्तान ने कहा है कि वह कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में ले जाने की योजना बना रहा है.
हिंदुस्तान अख़बार लिखता है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बात करते हुए ऐसा कहा.
दो सप्ताह पहले भारत ने अपने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों निष्प्रभावी करते हुए भारत प्रशासित कश्मीर को दिया गया विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था.
इसके बाद से बड़ी संख्या में कश्मीरी राजनेता, एक्टिविस्ट और अन्य लोग हिरासत में लिए गए हैं. अब केंद्र शासित प्रदेश बना दिए गए जम्मू कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं पर भी पाबंदियां लगी हुई हैं.
No comments:
Post a Comment